इलाहाबाद : उप्र लोक सेवा आयोग अफसरों से सीबीआइ टीम की चर्चा से पीसीएस
2015 के चयनितों की शुक्रवार को पूछताछ नहीं हो सकी। जो अधिकारी कैंप
कार्यालय पहुंचे उन्हें बाद में फिर से बुलाया जाएगा। वहीं, जो अभ्यर्थी
कैंप कार्यालय में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे उनसे भी अलग कक्ष में शिकायतें
ली गई हैं, उन्हें आश्वस्त किया गया कि जरूरत पड़ने पर सूचना देकर बुलाया
जाएगा।
1जांच अफसरों के सामने आ रहे नित नए मामले : योगी सरकार के निर्देश
पर सीबीआइ आयोग की पांच साल की भर्तियों की जांच में जुटी है। जांच अफसरों
के सामने नित नए मामले आ रहे हैं। कुछ दिन पहले गवाह बने कर्मचारियों और
विभिन्न परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों ने मॉडरेशन पर गंभीर सवाल खड़े
किए थे। कहा गया था कि इस प्रक्रिया के जरिए अंक देने में मनमानी की गई,
मॉडरेटर ने इसके जरिए चहेतों को अधिक व अन्य को कम अंक बांटे हैं।
अफसर व कर्मी कैंप कार्यालय में जानकारी देंगे : आयोग के अनु सचिव व मीडिया
प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सीबीआइ टीम अब तक आयोग में आकर
कार्यप्रणाली की जानकारी लेती रही है लेकिन, इससे कामकाज पर असर पड़ रहा
था। ऐसे में यह तय हुआ कि यहां के अधिकारी व कर्मचारी खुद कैंप कार्यालय
जानकारी मुहैया कराएंगे। उसी के तहत अफसर वहां गए हैं। यह किसी तरह का
इंट्रोगेशन नहीं बल्कि कार्य प्रणाली को सीबीआइ से साझा किया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें