इलाहाबाद : डीएलएड (पहले बीटीसी) 2018 सत्र के लिए मंगलवार को पहले चरण
में अभ्यर्थियों को कालेज आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल 19 हजार
997 अभ्यर्थियों को कालेज दिए गए हैं, जबकि 3918 के आवेदन निरस्त हो गए
हैं। नया सत्र प्रदेश भर में एक साथ छह जुलाई से शुरू हो रहा है।
1डीएलएड
में प्रवेश के लिए बीते 11 मई से ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। वेबसाइट में
गड़बड़ी होने के कारण प्रक्रिया 31 मई तक चली। सूबे के जिला शिक्षा एवं
प्रशिक्षण संस्थान यानि डायट व निजी कालेजों के लिए चार लाख तीन हजार 110
अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया। उसमें से तीन लाख तीन हजार 689 ने अंतिम रूप
से आवेदन किया। इनमें 9876 दिव्यांग अभ्यर्थी हैं। परीक्षा नियामक
प्राधिकारी सचिव डा. सुत्ता सिंह ने बताया कि 14 जून से ऑनलाइन काउंसिलिंग
की प्रक्रिया शुरू हुई। स्टेट रैंक 40 हजार तक के अभ्यर्थियों से 18 जून तक
कालेज च्वाइस मांगी गई। इसमें 23915 ने आवेदन किया। उनमें से 19997 को
कालेज आवंटित हो गया है, वहीं 3918 के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। जिन
अभ्यर्थियों को कालेज आवंटित हुआ है, वे दस हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान
करके आवंटन पत्र का प्रिंट लें और संबंधित कालेज में जाकर प्रवेश ले सकते
हैं। यह प्रक्रिया 20 जून से पांच जुलाई तक चलेगी।
दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू : डीएलएड में प्रवेश के लिए दूसरे चरण के लिए
मंगलवार से ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू हो गई है। इसमें स्टेट रैंक चालीस हजार
एक से एक लाख बीस हजार तक के अभ्यर्थियों को दावेदारी करनी है। साथ ही जिन
3918 अभ्यर्थियों को पहले चरण में कालेज आवंटित नहीं हुआ है वे भी फिर से
आवेदन कर सकते हैं। अब परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव 23 जून को कालेज
आवंटित करेंगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें