इलाहाबाद : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र में लंबे इंतजार के बाद
नियमित सचिव तैनात हो गया है। मंगलवार को दिव्यकांत शुक्ल ने कार्यभार
संभाल लिया है।
बोले, उनकी प्राथमिकता चयन बोर्ड से होने वाली भर्ती
प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शिता बनाए रखना है, ताकि चयन बोर्ड की
गरिमा कायम रह सके।1प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद माध्यमिक शिक्षा सेवा
चयन बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद लंबे समय
तक न तो बोर्ड का पुनर्गठन हो सका और न ही रूबी सिंह के हटने के बाद
नियमित सचिव की तैनाती हो सकी। 1अभी तक यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव
यहां का अतिरिक्त प्रभार संभाले थी। आखिरकार शासन की तरफ से बोर्ड सचिव पद
तैनाती का आदेश जारी होने के बाद नव नियुक्त सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने
पदभार ग्रहण किया। 1उन्होंने मीडिया से कहा कि लंबित चयन प्रक्रियाओं में
अब और तेजी आएगी, क्योंकि बोर्ड अध्यक्ष व सदस्य इधर तेजी से प्रकरणों को
निपटाने में लगे हैं। वह भी इस टीम में शामिल होकर प्रक्रिया को आगे
बढ़ाएंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
- जूनियर विद्यालय में न्यूनतम वेतन निर्धारण सम्बन्धी शासनादेश 17140 व 18150 हेतु
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें