इलाहाबाद : यूपी पीएससी (उप्र लोकसेवा आयोग) की भर्तियों में फर्जीवाड़े
का नया अध्याय सोमवार को जुड़ गया है। सहारनपुर से यूपी पीएससी पहुंचे
युवक पुष्पांक त्यागी ने कंट्रोल रूम में कहा कि उसे पीसीएस जे परीक्षा
2013 का साक्षात्कार का बुलावा पत्र मिला है तो सभी चौंक पड़े।
युवक को
सचिव के पास ले जाया गया वहां से पूछताछ के बाद उसे सिविल लाइंस पुलिस के
सिपुर्द कर दिया गया।1गौरतलब है कि यूपी पीएससी से पीसीएस जे परीक्षा 2013
ही नहीं पीसीएस जे परीक्षा 2016 का परिणाम भी जारी हो चुका है। पीसीएस जे
परीक्षा 2013 के परिणाम की सीबीआइ जांच भी हो रही है। भर्तियों में
गड़बड़झाले पर यूपी पीएससी पहले से ही घिरा है। सोमवार को सहारनपुर से आए
पुष्पांक त्यागी के पास पीसीएस जे परीक्षा 2013 के साक्षात्कार का बुलावा
पत्र देखकर कंट्रोल रूम के कर्मचारी दंग रह गए। बुलावा पत्र पर पूर्व
परीक्षा नियंत्रक महेंद्र कुमार के हस्ताक्षर भी थे। वहीं, उससे पूछताछ की
गई इसके बाद सचिव जगदीश के पास ले जाया गया। पुष्पांक ने बताया कि उसने एक
साइबर कैफे जाकर यह बुलावा पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट लिया है। जिसमें 23
जुलाई 2018 को उसके साक्षात्कार की तारीख लिखी थी। सचिव ने जब उससे पूछा कि
यूपी पीएससी से उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज पहुंचा है तो उसने
हां में जवाब दिया लेकिन, कहा कि फोन में वायरस के चलते मैसेज डिलीट हो
गया। सचिव जगदीश ने बताया कि इसकी जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी गई।
यूपी पीएससी की ओर से एक तहरीर भी दी गई है। बताया कि पुलिस कर्मी उक्त
युवक को साथ ले गए। हालांकि सचिव यह नहीं बता सके कि पुष्पांक त्यागी
पीसीएस जे परीक्षा 2013 की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी था या नहीं। इस
मामले में सिविल लाइंस पुलिस इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि उन्हें न
तो अभी तक तहरीर मिली और न ही ऐसा कोई युवक सिपुर्दगी में दिया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 12460 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के संबंध में मान्य उच्च न्यायालय में सिविल अपील संख्या 4131/2024 उमेश चंद्र व अन्य बनाम
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें