परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के
अंतिम चरण में आरक्षण लागू होने के कारण 5696 सफल अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं।
शुक्रवार दोपहर बाद जारी जिला आवंटन सूची में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन
करने वाले 5696 अभ्यर्थियों का नाम नहीं था।
68500 सहायक अध्यापक भर्ती की
लिखित परीक्षा में सफल 40296 अभ्यर्थियों ने 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया
था। लेकिन जो जिला आवंटन जारी हुआ उसमें सिर्फ 34660 अभ्यर्थियों के ही
नाम थे। जो 5696 अभ्यर्थी बाहर हुए हैं उनमें अधिकांश कम मेरिट वाले
सामान्य वर्ग के आवेदक हैं।
आमतौर पर किसी भी भर्ती के शुरू होने के साथ ही उसमें आरक्षण लागू होता है।
इस हिसाब से 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए नौ जनवरी को जारी शासनादेश
में ही आरक्षण तय होना था। लेकिन अफसरों ने लिखित परीक्षा का परिणाम जारी
होने के बाद आरक्षण की व्यवस्था लागू की। उसके पहले तक आरक्षण का कोई जिक्र
नहीं था। लेकिन 41556 शिक्षक भर्ती के लिए 16 अगस्त के बाद जो शासनादेश
जारी हुआ उसमें यह लिखा था कि आरक्षित वर्ग की सीटों को अग्रसारित किया
जाएगा। इसका मतलब इसी शासनादेश से आरक्षण व्यवस्था लागू की गई।
इस प्रकार 41556 सीटों में से आधी 20778 सामान्य वर्ग, 11220 ओबीसी, 8727
एससी जबकि 831 सीटें एसटी वर्ग ही हुई। इनमें से 20778 सामान्य वर्ग की
सीटों पर सभी वर्ग के अधिक मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 25-25 नंबर
भारांक मिलने के बाद सभी शिक्षामित्र भी सामान्य वर्ग में चुन लिए गए। इसके
बाद ओबीसी व एससी-एसटी वर्ग में कम नंबर पाने वाले अभ्यर्थियों का चयन
उनके लिए आरक्षित सीटों पर हो गया। लेकिन कम नंबर पाने वाले सामान्य वर्ग
के अभ्यर्थी ही बाहर हो गए।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें