लखनऊ. शिक्षकों की भर्ती के लिए होने वाली यूपीटीईटी
की परीक्षा इस बार 28 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। दो पालियों में होने
वाली इस परीक्षा का रिजल्ट भी मात्र 23 दिनों के भीतर 20 नवंबर को जारी कर
दिया जाएगा। परीक्षा नियामक अधिकारी ने बताया कि टीईटी का विज्ञापन 15
सितम्बर को जारी होगा।
17 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक टीईटी के लिए ऑनलाइन
आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। अभ्यर्थी 4 अक्टूबर तक आवेदन शुल्क
जमा कर सकते हैं। 5 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक आवेदन पूर्ण कर आवेदन पत्र का
प्रिंट लिया जा सकेगा।
17 अक्टूबर तक डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपीटीईटी की परीक्षा नियामक अघिकारी की मानें तो परीक्षा केंद्र के
निर्धारण के लिए जिला स्तर से टीईट आवेदकों की संख्या 4 अक्टूबर तक परीक्षा
नियामक प्राधिकारी सचिव को भेजी जाएगी. 10 अक्टूबर तक जिला स्तरीय समिति
परीक्षा केंद्र निर्धारित करेगी। 12 अक्टूबर तक परीक्षा केन्द्रों की सॉफ्ट
कॉपी एनआईसी लखनऊ को सौंपी जाएगी। इसके बाद 17 अक्टूबर की दोपहर तक टीईट
के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
चुनाव से पहले नियुक्तियां देने का प्रयास
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नवम्बर में 95,445 शिक्षक भर्ती का
शासनादेश जारी होगा और दिसम्बर के पहले हफ्ते में शिक्षक भर्ती की लिखित
परीक्षा होगी। शिक्षक भर्ती 31 दिसम्बर तक पूरी कर ली जाएगी. आपको बता दें
कि राज्य सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव में जाने से पहले इस भर्ती की शुरुआत
कर देना चाहती है ताकि इसका पूरा लाभ चुनावों में मिल सके. लोकसभा चुनाव की
अधिसूचना दिसम्बर में जारी होने की संभावना है। टीईटी 2018 के परिणाम
घोषित होने के बाद सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा दिसम्बर के पहले
हफ्ते में होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने अपर मुख्य सचिव प्रभात कुमार ने
बताया कि दिसंबर के अंतिम सफ्ताह तक काउंसलिंग कर चयनित अभ्यर्थियों को
सहायक अध्यापक पद पर नियुक्तियां दे दी जाएंगी। अगले लोकसभा चुनाव से पहले
सरकार रोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास में जुट गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें