हाथरस। जिन स्कूलों में दो से अधिक शिक्षामित्र तैनात हैं, उनका दूसरे
स्कूल में जाना तय है। इसे लेकर बीएसए ने भी पत्र जारी कर दिया है, जिसमें
ऐेसे शिक्षामित्रों को उस क्षेत्र के शिक्षक विहीन स्कूलों में कार्यभार
ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
पिछले दिनों कुछ परिषदीय प्राथमिक
विद्यालयों में चार से पांच पांच शिक्षामित्रों को तैनाती दे दी गई है। इस
कारण शिक्षकों के समायोजन की स्थिति भी गड़बड़ा गई है। शिक्षकों की मांग के
बाद शिक्षामित्रों को सूची से हटाकर उनका समायोजन किया गया।
अब उन
शिक्षामित्रों को दूसरे स्कूलों में भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई
है, जहां पर पहले से शिक्षामित्र तैनात थे और पिछले दिनों वहां और
शिक्षामित्र पहुंच गए। बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि दो से अधिक
शिक्षामित्र एक स्कूल में तैनात नहीं रह सकते हैं। इसे लेकर ऐसे
शिक्षामित्रों को दूसरे स्कूलों में भेजा जा रहा है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मुख्य सेविकाओं का प्रमोशन जल्द
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- बेसिक शिक्षा विभाग में मृतक आश्रितों के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी की नौकरी
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें