एटा। फर्जी प्रमाणपत्र धारकों पर एक बार फिर शिकंजा कसने लगा है। बीएसए ने
2010 के बाद नियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक, जाति, निवास आदि प्रमाणपत्रों के
साथ डॉ बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की डिग्रियों की आनलाइन सत्यापन
रिपोर्ट एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
अमर उजाला में छपी खबर के बाद चेते शिक्षा विभाग ने संदिग्ध प्रमाणपत्र
धारकों के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। एसआईटी सूची व अन्य शिकायतों से इतर
विभाग ने वर्ष 2010 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को जांच दायरे
में लिया है। गुरुवार को बीएसए संजय कुमार शुक्ल ने खंड शिक्षा अधिकारियों
को वर्ष 2010 के बाद नियुक्त सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को सभी शैक्षिक
अंकपत्र-प्रमाणपत्र, जाति, निवास, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, स्वतंत्रता
संग्राम सेनानी प्रमाणपत्र आदि अभिलेखों की स्वप्रमाणित पत्रावली एक सप्ताह
के अंदर कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि
में प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं का नवंबर माह का
वेतन रोक दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जिले में 2010 के बाद नियुक्त
शिक्षकों की संख्या आठ सौ से एक हजार के बीच है।
-----------
यह है मामला?
जिले में फर्जी डिग्री धारक शिक्षकों की शिकायतें होती रही हैं। आरोप है कि
जिले में दर्जनों फर्जी डिग्री धारक शिक्षक शिक्षिकाएं विभागीय मिलीभगत से
नौकरी कर रहे हैं। एसआईटी द्वारा प्रस्तुत जांच रिपोर्ट में भी जिले के सौ
से अधिक शिक्षकों को फर्जी डिग्री मामले में चिन्हित किया गया था।
तत्कालीन बीएसए ने इन्हें नोटिस जारी कर प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराने के
आदेश दिए थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें