लखनऊ : नियमित भर्ती की बजाय सरकारी विभागों में आउटसोर्सिग से रखे जा
रहे कर्मचारियों के हितों का संरक्षण और उनके न्यूनतम वेतन-भत्ते शासकीय
समिति तय करेगी।
अपर मुख्य सचिव नियुक्ति व कार्मिक मुकुल सिंघल की
अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति एक महीने में अपनी रिपोर्ट मुख्य सचिव
अनूप चंद्र पांडेय को देगी। एसजीएसटी की छूट देकर कल्याण निगम की कैंटीनों
को पुनर्जीवन देने के लिए भी खाद्य एवं रसद, वित्त तथा कर एवं निबंधन विभाग
जल्द बैठक करेंगे।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के एक गुट के साथ बैठक के बाद कार्मिक विभाग
ने कार्यवृत्त जारी करते हुए कर्मचारियों को यह लिखित आश्वासन दिया है।
परिषद के महामंत्री अतुल मिश्र व अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि राज्य
सरकार ने कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने, वेतन समिति की संस्तुतियां
लागू करने और शेष बचे भत्तों पर इसी महीने कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का
वादा किया है। कार्मिक विभाग से जारी कार्यवृत्त में पूर्व विनियमित
कर्मचारियों की अर्हकारी सेवाएं जोड़ते हुए पेंशन निर्धारित करने और इस
बाबत न्यायालयों के फैसलों को भी ध्यान में रखने के साथ ही कैशलेस इलाज की
व्यवस्था में तेजी लाने का भी आश्वासन दिया गया है। परिषद पदाधिकारियों ने
बताया कि मुख्य सचिव ने कई मांगों पर एक महीने में शासनादेश जारी कराने की
बात कही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- प्रदेश के शिक्षा विभाग में 12 लाख युवाओं को है भर्ती का इंतजार , दो बड़े भर्ती आयोगों का गठन न होने से हजारों पदों पर अटका चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें