संवाद सहयोगी, हाथरस : मोटा वेतन लेने के बाद भी तमाम शिक्षक लापरवाही
बरत रहे हैं। हसायन ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगला मियां में तैनात
हेडमास्टर पिछले बीस दिन से बिना किसी प्रार्थना पत्र के गैरहाजिर चल रहे
हैं। अब खंड शिक्षा अधिकारी हसायन की रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने हेड
मास्टर को निलंबित करके बीआरसी सादाबाद पर अटैच कर दिया है।
प्राथमिक विद्यालय नगला मिया में तैनात हेड मास्टर लाल ¨सह के विद्यालय
न आने की शिकायत बीएसए कार्यालय पर हुई थी। बीएसए हरीशचंद्र ने ब्लाक के
खंड शिक्षा अधिकारी हसायन सुबोध पाठक को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश
दिए थे। पिछले सप्ताह खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का निरीक्षण किया था।
खंड शिक्षा अधिकारी के मुताबिक निरीक्षण के समय विद्यालय में हेड मास्टर
अनुपस्थित थे। विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र ने अवगत कराया कि कई दिन से
हेड मास्टर नहीं आ रहे हैं। वहीं मिड डे मील भी विद्यालय में नियमित न बनने
की शिकायत है। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय निरीक्षण की रिपोर्ट बीएसए
कार्यालय में दे दी। बीएसए ने दस अक्टूबर को हेड मास्टर का निलंबन किया है।
हेड मास्टर पर गंभीर अनियमितता का भी आरोप लगा है। इसकी जांच की
जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद जितेंद्र ¨सह को सौंपी है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें