एनबीटी, लखनऊ : नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर गुरुवार को शिक्षक भर्ती में
सफल हो चुके 400 अभ्यर्थी निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय पर
अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए।
अभ्यर्थियों का कहना है कि बेसिक शिक्षा
निदेशक सर्वेन्द्र विक्रम बहादुर सिंह ने 27 सितंबर और फिर तीन अक्टूबर को
एक सप्ताह में नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया था, जो अब तक नहीं मिला।
अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलता तब तक धरना
समाप्त नहीं करेंगे। अश्वनी सिंह, सौरभ त्रिपाठी, शिवम, सत्यम पांडेय, सीमा
दीक्षित, पवन दीप कौर सहित कई अभ्यर्थियों ने विभाग पर पक्षपात का आरोप
लगाया। अभ्यर्थियों का कहना है कि 68,500 शिक्षक भर्ती में सफल 41,556
अभ्यर्थियों में से 825 के फॉर्म भरने में पूर्णांक-प्राप्तांक में त्रुटि
थी, जिसमें 425 शिक्षकों को नियुक्ति दे दी गई, लेकिन अन्य 400 शिक्षकों की
नियुक्ति पूर्णांक-प्राप्तांक त्रुटि की वजह से रोक दी गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें