Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

परिषदीय स्कूलों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी पढ़ाई

लखनऊ : बढ़ती गर्मी को देखते हुए परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। अब सोमवार से स्कूलों में सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। मगर शिक्षकों को दोपहर डेढ़ बजे तक स्कूलों में रूकना होगा। वह इस एक घंटे में अन्य प्रशासकीय कार्य करेंगे। वहीं स्कूलों में प्रार्थना सभा व योगाभ्यास सुबह 7:30 बजे से सुबह 7:40 बजे तक होगी। मध्यावकाश प्रात : 10 बजे से प्रात: 10 :15 बजे तक होगा।


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। बीती 30 दिसंबर 2021 को आदेश जारी कर एक अप्रैल 2022 से 30 सितंबर 2022 तक परिषदीय स्कूलों में कक्षाएं सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कक्षाएं लगाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन गर्मी के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में स्कूलों के समय में बदलाव कर राहत दी गई है। 
वहीं शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि शैक्षिक सत्र 2022-23 में कक्षा एक से कक्षा आठ तक के सभी विद्यार्थियों को यूनीफार्म, स्वेटर, जूता, मोजा व स्कूल बैग खरीदने के लिए धनराशि डीबीटी के माध्यम से बच्चों के माता-पिता व अभिभावक के खाते में भेजी जानी है। ऐसे में उनका संपूर्ण ब्योरा एकत्र करें। स्कूल चलो अभियान के तहत नए बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने के साथ-साथ उनका ब्योरा प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट करें। पूर्व में पंजीकृत छात्रों का नवीनीकृत कराने के साथ-साथ बच्चों का आधार कार्ड बनवाने का काम प्राथमिकता पर करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news