केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने बड़े पैमाने पर शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया हा। पांच हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होनी है। KVS ने अपने आधिकारिक वेबपोर्टल पर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जाम (LDCE) 2018 का नोटिफिकेशन जारी किया है।
PGT, TGT, हेड मास्टर और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती LDCE 2018 के तहत होगी। कुल 5193 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं इन भर्तियों के बारे में। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 है। परीक्षा की तारीख का ऐलान अभी KVS ने नहीं की है। वाइस प्रिंसिपल के 146, हेड मास्टर के 163, PGT के 1731 और TGT के 3154 पदों पर भर्ती होनी है।
शैक्षणिक योग्यता
वाइस प्रिंसिपल- आवेदक का B.Ed. में पोस्ट ग्रेजुएट/मास्टर्स डिग्री धारक और 5 साल का अनुभव होना अनिवार्य।
PGT- आवेदक का B.Ed. में पोस्ट ग्रेजुएट/मास्टर्स डिग्री धारक और बतौर TGT, KVS में 3 साल का अनुभव।
TGT-आवेदक का B.Ed. में पोस्ट ग्रेजुएट/मास्टर्स डिग्री धारक और PRTs में 5 साल की रेग्यूलर सर्विस अनिवार्य।
हेड मास्टर- आवेदक के पास न्यूनतम PRT का 5 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।
आवेदन प्रक्रिया- आवेदन करने के लिए कोई शुल्क नहीं चुकाना होगा। आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है और अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2018 है। अगर आप इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं तो ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट https://www.sarkarinaukridaily.in/kendriya-vidyalaya-sangathan-recrutment/ पर कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के तहत होगा।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- सपुस्तकीय परीक्षा की ओर बढ़े यूपी बोर्ड के कदम : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जनपद के किसी भी दिव्यांग शिक्षक का तबादला गैर जनपद नहीं हुआ शिक्षकों में रोष
- Pratapgarh Vigyapti :16448 शिक्षक भर्ती में प्रतापगढ़ जिले की संसोधित विज्ञप्ति
- UPTET OMR SHEAT संशोधन हेतु प्रार्थना पत्र का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें