इलाहाबाद : प्रदेश के जिलों व मंडलों में वर्षो से जमे खंड शिक्षाधिकारी
के तैनाती स्थल में बदलाव होने जा रहा है। शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से
अपर शिक्षा निदेशक बेसिक कीर्ति गौतम ने सभी बेसिक शिक्षा
अधिकारियों से इस
संबंध में ब्योरा मांगा है। जिलों को शिक्षा निदेशालय से एक प्रारूप भी
भेजा गया है, जिसमें भरकर पूरी जानकारी भेजनी है। तबादला सूची अगले मई माह
में जारी होने की उम्मीद है।
बेसिक
शिक्षा परिषद के स्कूलों में पठन-पाठन व संचालन कराने की जिम्मेदारी
निभाने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों का फेरबदल करने का खाका खींचा जाने लगा
है। इन अधिकारियों का स्थानांतरण शासन की वार्षिक स्थानांतरण नीति के ही
अनुरूप होगा। पिछले वर्षो में इस संवर्ग के लिए अलग से तबादला नीति बनाने
की चर्चा हुई थी लेकिन, शासन ने इससे इन्कार कर दिया था। इस बार होने वाले
फेरबदल के बाद वह जिला या फिर मंडल स्तर पर लंबे समय तक रह सकेंगे। हालांकि
बीते वर्षो में तमाम खंड शिक्षा अधिकारियों को दूसरे जिले व मंडलों में
खासी मशक्कत के बाद भेजा जा सका था, ऐसे में तबादले की जद में आने वालों की
संख्या काफी कम होगी। 1प्रदेश में खंड शिक्षा अधिकारियों की पहले से कमी
है, कई दूसरे विकासखंडों का कार्य देख रहे हैं। ज्ञात हो कि खंड शिक्षा
अधिकारियों के 1031 पदों के सापेक्ष करीब 850 अधिकारी ही मौजूदा समय में
तैनात हैं। शासन की नीति के अनुरूप तैनाती स्थल बदलने के बाद भी अतिरिक्त
प्रभार की जिम्मेदारी उन्हें निभानी पड़ेगी।
मांगे
गए ब्योरे में हर अधिकारी का गृह जिला और जन्म तारीख, प्रथम नियुक्ति की
तारीख, वर्तमान में किस जिले में तैनात और वहां के विकासखंड में कब से कब
तक नियुक्त रहे, मंडल में कब से तैनात हैं, पहली नियुक्ति से लेकर अब तक
किन जिलों व मंडलों में रहे हैं, प्रतिनियुक्ति पर तैनाती का विवरण देना
है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति, दिव्यांगता, गंभीर बीमारी, पति-पत्नी यदि
सरकारी सेवा में है, संगठन के पदाधिकारी आदि में से कुछ होने पर उसका
प्रमाणपत्र भी मांगा गया है। सभी सूचनाएं 20 अप्रैल तक मुहैया कराने का
निर्देश हुआ है। तबादला मई माह के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें