Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

KVS शिक्षक भर्ती का पर्चा लीक, परीक्षा रद्द : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News

रेवाड़ी/नई दिल्ली। केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) की रविवार को आयोजित प्राइमरी टीचर परीक्षा (पीआरटी) का पर्चा शुरू होने से पहले ही लीक हो गया। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रेवाड़ी पुलिस ने पेपर सॉल्व कराने वाले गिरोह के 13 लोगों को धर दबोचा।

आरोपियों के पास से दो दर्जन से ज्यादा मोबाइल, लैपटॉप, लीक पेपर की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी, परीक्षार्थियों के करीब 40 एडमिट कार्ड समेत कई चीजें बरामद हुई हैं। हालांकि इस कार्रवाई के बाद भी देश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा हुई लेकिन इस दौरान ‘आंसर-की’ व्हाट्स एप पर वायरल हो गई। परीक्षा में बड़े पैमाने पर नकल की आशंका के चलते केवीएस ने यह परीक्षा रद्द कर दी है। रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने बताया कि केवीएस की ओर से देश भर के 158 केंद्रों में पीआरटी के लिए परीक्षा होनी थी। रेवाड़ी पुलिस को जानकारी मिली कि शहर में बीएमजी मॉल के पास प्रश्न पत्र के चारों सैट और हल किए पेपर्स की कॉपी बेची जानी हैं। इस सूचना पर तत्काल टीम गठित कर छापामारी की गई। मॉल के पास कारों में बैठे रेवाड़ी निवासी विजय भुरथला समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के पास से पेपर की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी, चार लाख रुपये नकद, 29 मोबाइल, 19 सिमकार्ड, 40 परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड के अलावा चार कार और बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि छह अन्य आरोपी शहर के विभिन्न होटलों में रुके हुए हैं। उनकी भी तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, करप्शन एक्ट की धारा-8 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस बीच, पेपर लीक होने की सूचना के बाद केवीएस केज्वाइंट कमिश्नर (प्रशासक) एस विजय कुमार की ओर से परीक्षा रद्द होने की आधिकारिक सूचना साइट पर जारी कर दी गई। उधर, दिल्ली में केवीएस के अतिरिक्त आयुक्त प्रशासन एवं सतर्कता, जीके श्रीवास्तव ने कहा कि तथ्यों की जांच के बाद यह परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके अलावा परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी निभा रही एजेंसी से भी इस बाबत रिपोर्ट तलब की गई है।

गिरोह के एसएससी पेपर लीक में भी शामिल होने का संदेह

गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों में विजय के अलावा कोसली निवासी आशीष और सुमित, नैताना निवासी पवन, गुवानी निवासी सुजान सिंह, जुड्डी निवासी जितेंद्र, डहीना निवासी विक्रांत, चांदनवास निवासी संदीप, मालड़ा निवासी नरेंद्र सिंह, सेक्टर-4 धारूहेड़ा निवासी नीरज, खटोटी कलां निवासी राजकुमार व सुरेंद्र और अमजेर निवासी अवधेश शामिल हैं। दिल्ली से पेपर सॉल्व करने आया डीयू से जुड़ा व्यक्ति यहां से निकल चुका था। पकड़ा गया गिरोह पेपर लीक कराने में भी संलिप्त बताया जा रहा है।

http://e-sarkarinaukriblog.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news