Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बीएड की फर्जी मार्कसीट मामले में कई शिक्षक भूमिगत

मैनपुरी। फर्जी बीएड अंकतालिका से नौकरी हासिल करने के मामले में एक फर्जी शिक्षक गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद जनपद में हड़कंप मचा है। कई अन्य शिक्षक भी भूमिगत हो गए हैं।
शनिवार को शिक्षा विभाग में जनपद में फर्जी शिक्षकों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वहीं, शिक्षकों की धरपकड़ को एसआईअी छापेमारी भी कर सकती है।


एसआईटी ने दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी संजीव राठौर को शुक्रवार को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया था। शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो पता चला है कि संजीव स्वयं फर्जी शिक्षक है, जो अपना नाम व पता बदलकर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहा है। संजीव ने कई लोगों की फर्जी अंकतालिकाएं बनवाई हैं।

एसआईटी संजीव से लगातार पूछताछ कर रही है। जानकारी मिली है कि संजीव ने कई अन्य शिक्षकों को बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। एसआईटी कभी भी संजीव को लेकर मैनपुरी में छापेमारी सकती है। इधर संजीव की गिरफ्तारी की जानकारी के बाद जनपद के कई अन्य शिक्षक भी भूमिगत हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है।

जनपद में फर्जी शिक्षकों की जड़ें काफी मजबूत हैं। मैनपुरी डायट से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले रवीश यादव की भी एसआईटी को तलाश है। दूसरी तरफ बीएसए विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सीडी जांच का कार्य अंतिम दौर में है। 72 हजार व अन्य शिक्षक भर्तियों की जांच पूरी हो चुकी है। अब 29 हजार शिक्षक भर्ती की जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही सभी शिक्षकों के वेतन बिल व सर्विस बुक मंगाई गई है। उम्मीद है कि रविवार की देर शाम तक जांच का कार्य पूरा हो जाएगा।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news