गोंडा : बेसिक शिक्षा परिषद में एक फिर 10 शिक्षकों के टीईटी सहित अन्य
अभिलेख संदिग्ध मिले हैं। सत्यापन में खामी मिलने के बाद बीएसए ने संबंधित
शिक्षकों को नोटिस भेजकर 12 मार्च को पक्ष रखने के लिए बुलाया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के 23 शिक्षकों की बर्खास्तगी के बाद 10 शिक्षक और मिले
हैं, जिनके अभिलेख संदिग्ध हैं। विकासखंड मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय
त्रिभुवननगर ग्रंट के देवेंद्र प्रताप सिंह व राजापुर रेतवागाड़ा के मान
सिंह, हलधरमऊ के प्राइमरी मुरावनपुरवा के अनिल कुमार व सेल्हरी के अमित
कुमार, बेलसर के बेलई पूरे प्रगास के नीलम कुमार व पूरे डाल के अमित पाल
सिंह, बभनजोत के केशवलनगर उत्तरी के कविराज विमल, वजीरगंज के प्राइमरी
नाऊपुरवा के नीरज यादव, कटरा बाजार के तैय्यबपुर के सुरेश कुमार यादव व
रुपईडीह के मऊशमशाबाद की जया पांडेय के अभिलेख सत्यापन में संदिग्ध मिले
हैं। सभी चिन्हित शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। बीएसए संतोष कुमार देव
पांडेय ने बताया कि शिक्षकों का पक्ष सुनने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- Basic Shiksha News: नई शिक्षक भर्ती के लिए प्रशिक्षुओं ने बेसिक शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- UPTET प्रमाणपत्र समेत अन्य ऑनलाइन डॉक्यूमेंट VERIFICATION LINK: वेबसाइट लिंक
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें