शिक्षामित्र समायोजन केस खत्म होने के बाद ये पहला मौका है कि सुप्रीम
कोर्ट की चीफ जस्टिस बेंच में शिक्षामित्रो के मामले को सुना जायेगा। साथ
ही 2016 के बाद अब पहली बार शिक्षामित्रो की व्यथा देश के माननीय मुख्य
न्यायाधीश के समक्ष रखी गयी है।
मिशन सुप्रीम कोर्ट ग्रुप का ये प्रयास ज़रूर रंग लायेगा। आप सब साथियों से
अनुरोध है धैर्य और संयम बनाये रखें। सुनवाई होने के बाद मंगलवार को इस
संबंध में विस्तृत पोस्ट के माध्यम से आप को जानकारी दी जायेगी। हमारी ओर
से कुल 4 याचिकाएं चीफ जस्टिस कोर्ट में लंबित हैं। ये पहली सुनवाई होने जा
रही है। मार्च माह आप सब साथियों के लिए सुखद और सकारात्मक हो। ऐसी हमें
आशा और विश्वास है। क्योंकि...
★लड़ने वाले ही जीतते हैं।
©मिशन सुप्रीम कोर्ट ग्रुप, यूपी।।
हज़ारों मील की यात्रा सिर्फ एक कदम से शुरू होती है।
महान दार्शनिक कंफ्यूशियस का कथन है कि : A journey of a thousand miles begins with a single step
हमारी कोशिशों का ये पहला कदम है अभी लंबा सफर तय करना है। मंज़िल क़रीब है।
समायोजन निरस्त होने के बाद ये पहली सुनवाई है इस कोर्ट में इसलिए अभी बहुत
ज़्यादा उम्मीदें रखना उचित नहीं होगा। हमारी याचिका की ऑफिस रिपोर्ट आ गयी
है जिसमे साफ किया गया है कि: On mentioning, the matter is taken on
Board. List the matter on... March, 2018, before the appropriate Bench
as per the roster.” कि इस मैटर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी जजेज रोस्टर
के अनुसार उचित बेंच में लगाया जाए।
फिलहाल केस चीफ जस्टिस बेंच में लगाया गया है। केस पर सुनवाई के दौरान
माननीय चीफ जस्टिस महोदय अपने साथ इस केस में अन्य किस जज महोदय को मनोनीत
करेंगे। इसके बाद इस मामले पर विधिवत सुनवाई आरम्भ होगी।
सकारात्मक परिणाम और न्याय की उम्मीदें ज़िंदा हैं। पूर्ण भरोसा है इसी माह में हमे हमारा अधिकार मिलेगा।
★लड़ने वाले ही जीतते हैं।।
©मिशन सुप्रीम कोर्ट ग्रुप, यूपी।।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें