इलाहाबाद : बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों के
छात्र-छात्राएं अब डेस्क-बेंच पर बैठकर पढ़ाई करेंगे। योगी सरकार के
निर्देश पर शासन ने इन स्कूलों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए अभी
50 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। विद्यालयों में डेस्क-बेंच का
इंतजाम करने के लिए हर जिले में
जिलाधिकारी की अगुवाई में कमेटी गठित होगी।
साथ ही धन का दुरुपयोग होने पर आहरण व वितरण अधिकारी पर कठोर कार्रवाई
करने के निर्देश भी जारी हुए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कुछ माह पहले
बुंदेलखंड के एक विद्यालय में सुविधाएं मुहैया कराने की याचिका की सुनवाई
करते हुए प्राथमिक स्कूलों में डेस्क-बेंच मुहैया कराने का प्रदेश सरकार को
आदेश दिया था। सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर कहा था कि वह विद्यालयों
में चरणबद्ध तरीके से इसके इंतजाम हर हाल में करेगी। उसी दिशा में बढ़ते
हुए योगी सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है। शासन के विशेष सचिव एस राजलिंगम
ने शिक्षा निदेशक बेसिक को भेजे निर्देश में कहा है कि परिषद के उच्च
प्राथमिक विद्यालयों में डेस्क-बेंच क्रय करने के लिए अनुपूरक बजट के
माध्यम से 50 करोड़ रुपये व्यय करने की स्वीकृति दी जा रही है।
उन्होंने लिखा है कि डेस्क-बेंच क्रय करने के लिए हर जिले में जिलाधिकारी
की अध्यक्षता में कमेटी बने। इसमें मुख्य विकास अधिकारी, डीएम की ओर से
नामित लघु उद्योग का प्रतिनिधि, वित्त एवं लेखाधिकारी सदस्य होंगे, जबकि
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव रहेंगे। स्वीकृति धनराशि का व्यय
राज्य सरकार के वित्तीय नियमों के तहत व शासन के आदेशों के अनुरूप होगा।
धनराशि का दुरुपयोग होने पर आहरण व वितरण अधिकारी पूरी तरह से जिम्मेदार
होंगे। दुरुपयोग होने की दशा में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें