इलाहाबाद : यूपी बोर्ड का मुख्यालय व पांचों क्षेत्रीय कार्यालय
शुक्रवार को खुलते ही हाईस्कूल व इंटर रिजल्ट का प्रकरण सतह पर आ गया।
राजनीतिक दलों व शिक्षक संगठनों ने प्रशासन के अफसरों व बोर्ड सचिव को
संबोधित ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।
1कांग्रेस नेता
मुकुंद तिवारी, शिक्षक नेता डा. शैलेश पांडेय, अटेवा संगठन के डा. हरि
प्रकाश यादव का कहना है कि रिजल्ट में मॉडरेशन के नाम पर जिस तरह से सभी
परीक्षार्थियों को अंक लुटाए गए हैं, उससे मेधावी परीक्षार्थियों का नुकसान
हुआ है। असल में बोर्ड के गोपनीय एवार्ड ब्लैंक ओएमआर शीट सार्वजनिक होने
से बवाल मचा है, जिसमें इकाई में अंक पाने वाले परीक्षार्थियों को अंक पत्र
में अच्छे अंक मिले हैं। 1यही नहीं परीक्षा में इस बार जिस तरह से
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुए उससे रिजल्ट इतना अधिक आने की उम्मीद
किसी को नहीं थी। ज्ञापन देने पहुंचे नेताओं ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी
संस्था से लाखों लोगों की उम्मीदें रहती हैं कि यहां सब निष्पक्ष व
पारदर्शी होगा लेकिन, इस बार के परिणाम ने सबको निराश किया है। आखिर क्या
जरूरत थी कि दो-चार अंक पाने वालों को भी उत्तीर्ण का अंक पत्र थमा दिया
गया। सवाल किया कि जब यही करना था कि तो परीक्षा कराने की जरूरत क्या थी।
सबको यूं ही प्रमाणपत्र बांट देते। अपर सचिव डा. प्रदीप सिंह ने सभी को
आश्वस्त किया कि उनकी मांग से शासन को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने यह भी
कहा कि रिजल्ट पूरी तरह से तय मानकों पर ही आधारित है, इसमें पक्षपात या
फिर किसी को फेल-पास नहीं किया गया है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें