लखनऊ : बीएड टीईटी संघर्ष मोर्चा ने गुरुवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध
में नारेबाजी की। शिक्षकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। संगठन के
पदाधिकारियों का कहना था शिक्षकों की आवाज दबाना समाज के हित में नहीं है।
उन्होंने लाठी बरसाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।
शुक्रवार को ईको गार्डेन स्थित धरना स्थल पर मौजूद बीएड, टीईटी 2011
अभ्यर्थी पुलिसिया रवैये से आहत नजर आए। उनमें लाठीचार्ज में घायल अभ्यर्थी
भी थे। संगठन के मीडिया प्रभारी मान बहादुर का कहना था कि सात दिसंबर 2017
से नियुक्ति को लेकर प्रदर्शन चल रहा है, मगर शासन से लेकर शिक्षा विभाग
तक कहीं सुनवाई नहीं हो रही। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने सरकार को
चेतावनी देते हुए कहा कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सीएम से नहीं
कराई गई तो अभ्यर्थी सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें