शुक्रवार को ट्रांजिट हाल में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने
मैनपुरी लोकसभा चुनाव की जीत का गणित तैयार किया। प्रदेश महामंत्री गोविंद
नारायण शुक्ला और ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह के साथ जनपद के
पदाधिकारियों की बैठक ली गई।
प्रदेश अध्यक्ष ने मैनपुरी के साथ रायबरेली और
अमेठी लोकसभा क्षेत्र को चुनौती बताया और कहा कि इस बार भाजपा इन तीनों ही
सीटों पर फतह हासिल करेगी। मैनपुरी जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को सबकुछ
भुलाना होगा और मिलकर काम करना होगा।
ट्रांजिट हाल में सेक्टर और
जनपद पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और योगी सरकार
की योजनाओं पर बात की और पदाधिकारियों से जनपद का फीडबैक लिया। बताया गया
कि केंद्र की योजनाओं का लाभ जनपद के लोगों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा
है। इसके लिए जनपद की ग्रामीण नौकरशाही को दोषी बताया गया। पदाधिकारियों ने
कहा कि पूर्व सरकार में तैनात रहे अधिकारी, कर्मचारी भाजपा सरकार में भी
तैनात हैं जो पार्टी के लोगों की बात कम सुनते हैं। विधायक रामनरेश
अग्निहोत्री ने प्रस्ताव रखा कि यदि मैनपुरी में कोई बड़ा उद्योग स्थापित
हो जाए। यहां के युवाओं को रोजगार मिले तो भाजपा को बड़ा लाभ होगा। प्रदेश
अध्यक्ष ने कहा कि माया, मुलायम और कांग्रेस के लोग घोटाले करते रहे हैं।
राजनैतिक अस्तित्व के लिए लड़ रहे लोग भाजपा के खिलाफ गठबंधन कर रहे हैं
लेकिन मैनपुरी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत करें और मैनपुरी फतह के लिए जुट
जाएं।
भवानी सिंह ने कार्यक्रमों की दी जानकारी
मैनपुरी। बैठक
में ब्रज क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने आने वाले दिनों के
कार्यक्रमों की रणनीति बताई। कहा कि अब तक जिले के 17 गांवों में प्रवास
कार्यक्रम हुए। अब जनपद के सभी 157 सेक्टरों पर प्रवास कार्यक्रम होंगे।
पिछड़े और दलित वर्ग से जुड़े गांवों को चिह्नित कर प्रवास कार्यक्रम
आयोजित करने के लिए कहा गया। इन प्रवास कार्यक्रमों में एक सीनियर लीडर और
तीन सेक्टर प्रभारियों की टीम केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं गिनाने
जाएगी।
इस अवसर पर ये रहे मौजूद
लालू वर्मा, ममता राजपूत,
सुबोध यादव, कलक्टर सिंह राजपूत, प्रदीप सिंह चौहान, मनोरमा सिंह, सत्यपाल
यादव, बलवीर धनगर, राहुल चतुर्वेदी, उदयप्रताप, कविता राठौर, प्रदीप
तिवारी, अनूप मिश्रा, शेरसिंह भदौरिया, अमित गुप्ता, आशू दिवाकर, आशीष
पांडेय, ऊषा यादव आदि
शिक्षामित्रों ने प्रदेश अध्यक्ष को दिया ज्ञापन
मैनपुरी।
आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ने भाजपा प्रदेश
अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को ज्ञापन देकर शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक
पद पर नियुक्त करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में कहा गया
है कि वह 18 वर्षों से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
हम शिक्षामित्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। परेशान शिक्षामित्र लगातार
आत्महत्या कर रहे हैं। शिक्षामित्रों का परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच
चुका है। इस मौके पर अजय सिंह, तेजवीर, नीवन पाठक, शैलेंद्र दुबे, शुभम
शक्ति भदौरिया, अक्षय यादव, राघव चौहान, नितिन त्रिवेदी, अनुराग मिश्रा,
राजेश मिश्रा, रामू चौहान, नवनीत चौहान, आनंद चौहान, आदित्य कुमार, विनीत
प्रताप सिंह, आदि लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें