जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के
लडपुरा गांव में रहने वाले शिक्षक से 54 हजार की ठगी का मामला प्रकाश में
आया है। शिक्षक के पास एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि उसके दोस्त का
बेटा व दोस्त मथुरा में कार हादसे में घायल हो गए हैं।
अस्पताल में उनको
भर्ती कराया गया है। उपचार के नाम पर आरोपित ने शिक्षक से 54 हजार रुपये ठग
लिए। शिक्षक आरोपित की बातों में आ गए और उनके बताए पेटीएम नंबर पर चार
बार में 54 हजार रुपये भेज दिए। शिक्षक ने एक दिन बाद जब अपने दोस्त को फोन
कर उसकी स्थिति जानने का प्रयास किया तो पता चला कि उसके साथ कोई हादसा ही
नहीं हुआ था। इसके बाद शिक्षक को ठगी का एहसास हुआ। उसने पुलिस से शिकायत
की है।
लडपुरा गांव के रहने वाले सचिन पंडित ने बताया कि वह शिक्षक हैं।
शनिवार रात उनके पास एक व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि उनका दोस्त विवेक व
उसका बेटा हादसे में घायल हो गए है। फोन करने वाले ने खुद को विवेक का
दोस्त बताया और हादसे के नाम पर ठगी कर ली। आरोप है कि इससे पहले भी सचिन
का नाम लेकर कुछ लोग उसके दोस्तों से ठगी कर चुके हैं। पुलिस ने मामले की
जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने
बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल से भी मदद मांगी गई है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें