जागरण संवाददाता, गाजीपुर: बेहतर शिक्षा के लिए हर वर्ष सरकार
अरबों रुपये खर्च कर रही है, इसके बावजूद भी परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा
में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कुछ यही नजारा देखने को मिला शनिवार को जब
विधायक डा. संगीता बलवंत के पूछने पर 90 फीसद बच्चे मुख्यमंत्री का नाम तक
नहीं बता पाए। यह हाल है अंग्रेजी माध्यम से चयनित प्राथमिक विद्यालय
महाराजगंज का।
विधायक ने उसे गोद भी लिया है। वह शनिवार को वहां ड्रेस
वितरण करने पहुंची थीं। 1 सदर विधायक संगीता ने बलवंत महराजगंज स्थित
इंग्लिश मीडियम प्राइमरी पाठशाला को गोद लिया है। नए सत्र में उन्होंने इसी
विद्यालय से बच्चों को ड्रेस, बैग, टाई व बेल्ट वितरित कर इसका शुभारंभ
किया। ड्रेस वितरण से पूर्व बच्चे, शिक्षक व बेसिक शिक्षा विभाग के मुखिया
श्रवण कुमार भी पहुंच गए थे। बच्चे भी विधायक को अपने बीच पाकर काफी खुश
थे। बच्चों को ड्रेस वितरण के बाद विधायक ने सवाल किया तो दस बच्चे ही यूपी
के सीएम के नाम पर हाथ उठाए। यह देख विधायक भी हैरान रह गईं। हालांकि
उन्होंने वहां कुछ नहीं बोला। बच्चों को संबोधित करने हुए उन्होंने कहा कि
बच्चों के भविष्य को देखते हुए इस विद्यालय को इंग्लिश मीडियम कराया गया।
आने-जाने के लिए रास्ता नहीं होने के चलते 125 मीटर इंटरलाकिंग के लिए
प्रस्ताव भेजा गया था, जिसको स्वीकृति मिल गई है। इस मौके पर खंड शिक्षा
अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजीव वर्मा, मंजू सिंह, अमिता
श्रीवास्तव, मनोज ¨बद, डा. अवधेश, गोपाल राय, श्यामलाल ¨बद, रंजीत आदि थे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें