यूपी के मथुरा में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उस वक्त खलबली मच गई जब पुलिस की दो टीम कार्यालय पहुंची. अचानक अधिकारियों को देखकर कार्यालय में देखकर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई.
दरअसल, शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच करने के लिए पुलिस कार्यालय पहुंची थी.
टीम ने दर्जनों कर्मचारियों से पूछताछ की और दस साल पुराने रिकार्ड्स भी
खंगाले. बता दें कि साल 2017 में प्रदेश में बारह हजार शिक्षकों की भर्ती
की गई. जनपद में 256 शिक्षकों के पद भरे गए थे. आरोप है कि बीएसए कार्यालय
में तैनात लिपिक महेश कुमार बडे़ पैमाने पर फर्जी दस्तावेज तैयार करके
फर्जी शिक्षकों की तैनाती कराई थी.
महेश कुमार ने शिक्षकों से बदले में मोटी रकम ली थी, जिसका एक हिस्सा
अधिकारियों तक पहुंचाया गया. मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच
एसटीएफ कर रही है. पुलिस चौदह फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार करके जेल
भेज चुकी है.
वहीं,
घोटाले का मास्टरमाइड महेश कुमार भी सलाखो के पीछे हैं. शिक्षक भर्ती में
घोटाले कई सालों से चले आ रहे हैं. इसलिए पुलिस अब दस साल पुराने रिकार्ड
खंगालने में लगी है, क्योंकि मथुरा में हुए शिक्षक भर्ती घोटाले के तार
अन्य जिले में भी फैले हुए हैं . पुलिस बीएसए कार्यालय में कर्मचारी और
अधिकारियों से भी पूछताछ कर रही है.
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- फर्जी मेरिट धारियों के फर्जी काले कारनामे,,,,जब से EWS यानी सुदामा कोटा आया है, फर्जीवाड़ा बहुत बढ़ गया है!
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- TET PASS SHIKSHA MITRA KYA KAREN
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें