जागरण संवाददाता, मऊ : बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को शहर के
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में जिले भर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक
शिक्षकों के लिए शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला आयोजित की
गई। इस
दौरान शिक्षकों से सीधा संवाद करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी
त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के ज्ञान से ही गुरुजी की पहचान होगी, दूसरा कोई
मानदंड नहीं हो सकता। इसलिए हर हाल में शैक्षिक गुणवत्ता को उठाने का
प्रयास होना ही नहीं दिखना भी सुनिश्चित करना होगा। हर कक्षा के अनुरूप
छात्रों को विषय का ज्ञान और कक्षा में अध्यापकों और छात्रों की शत-प्रतिशत
उपस्थिति भी सुनिश्चित करनी होगी।
बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए बीएसए
त्रिपाठी ने कहा कि सरकारी प्राथमिक शिक्षा को लेकर अविश्वास का अंधेरा अब
छंटना चाहिए। प्राथमिक शिक्षकों में क्षमता और ऊर्जा की कोई कमी नहीं है।
नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने कहा कि छात्रों की उपस्थिति बढ़े,
नामांकन बढ़े, विद्यालय का भौतिक परिवेश अच्छा हो इस ओर सुनियोजित तरीके से
समाज का सहयोग लेते हुए आगे बढ़ना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी परदहां रमेश
¨सह ने कहा कि प्राइमरी शिक्षकों की योग्यता से बड़े-बड़े अंग्रेजी माध्यम
स्कूलों के लोग दंग हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय
ने शिक्षकों में उत्साह भरते हुए कहा कि शैक्षिक गुणवत्ता के साथ सकारात्मक
माहौल बनाने में प्रत्येक शिक्षक को सजग रहना होगा। इस अवसर पर नगर शिक्षक
संघ अध्यक्ष रजनीश पांडेय, चंद्रधर राय, प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ¨सह,
प्रधानाध्यापिका शैल चतुर्वेदी सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें