इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों की शिक्षक व अनुदेशकों की भर्तियां सवा साल
से अधर में अटकी हैं। दो भर्तियों में एक भी नियुक्ति नहीं हो सकी है, जबकि
तीन भर्तियों के रिक्त पद भरे जाने हैं।
कोर्ट की एकल पीठ और डबल बेंच ने
प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है, इसके बाद भी विभागीय अफसर इस
मामले में बोलने को तैयार नहीं हैं।1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और
उच्च प्राथमिक स्कूलों की अटकी सारी भर्तियां सपा शासनकाल की हैं। इनमें से
कुछ में अधिकांश पद भरे जा चुकी हैं और अगली काउंसिलिंग का इंतजार है तो
कुछ में आवेदन लिए गए लेकिन, अब तक काउंसिलिंग नहीं हो सकी है। एक भर्ती की
कुछ महीने प्रक्रिया शुरू हुई लेकिन, कोर्ट के आदेश से सारे पदों पर चयन
नहीं हो सका है। असल में सूबे में पिछले वर्ष योगी सरकार ने 23 मार्च को चल
रही सभी भर्तियों को जहां का तहां रोक दिया था। कहा गया कि पहले इनकी जांच
होगी, तब नियुक्तियां की जाएंगी। कई माह प्रतियोगियों ने कोर्ट का दरवाजा
खटखटाया। हाईकोर्ट ने नियुक्तियां पूरी करने का निर्देश दिया। सरकार ने इसे
बड़ी बेंच में चुनौती दी वहां से भी भर्ती पूरी करने का आदेश हुआ। उसके
बाद भी अमल नहीं हो रहा है। विभागीय अफसर कहते हैं कि इस बीच सात साल की
भर्तियों की जांच हो रही है, इसीलिए नई भर्तियां शुरू नहीं की जा रही हैं।
12460 शिक्षकों की भर्ती मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूरी हो जाती
लेकिन, कोर्ट ने दूसरे जिले के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने से रोक
दिया। दो भर्तियों को छोड़ बाकी में चंद पद बचे हैं। अब जांच पूरी होने के
बाद ही निर्णय होने के आसार हैं।
उच्च
प्राथमिक में विज्ञान गणित शिक्षकों की 29334 भर्ती के रिक्त पद। शासनादेश
11 जुलाई 2013’ उच्च प्राथमिक में शारीरिक शिक्षक अनुदेशक 32022 भर्ती में
कोई नियुक्ति नहीं। शासनादेश 19 सितंबर 2016’प्राथमिक में सहायक अध्यापक
भर्ती 16448 भर्ती के रिक्त पद। शासनादेश 16 जून 2016’ प्राथमिक में 12460
सहायक अध्यापक भर्ती के रिक्त पद। कोर्ट के आदेश पर प्रक्रिया रुकी।
शासनादेश 15 दिसंबर 2016’प्राथमिक में 4000 उर्दू शिक्षकों की भर्ती में
कोई नियुक्ति नहीं। शासनादेश 15 दिसंबर 2016।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें