लखीमपुर : बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तहसील निघासन में शिक्षामित्रों से
ऐच्छिक रूप से मूल विद्यालय में जाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। शासन
से निर्देश मिलते ही बीआरसी पर शिक्षा मित्रों से विकल्प के लिए आवेदन-पत्र
भरवाए जा रहे हैं। इससे दूर के विद्यालयों में समायोजित हुए शिक्षामित्रों
को अपने मूल विद्यालय लौटने में आसानी होगी।
शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर समायोजन निरस्त होने से पूर्व
तहसील निघासन में तमाम ऐसे शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिन्हें लंबी दूरी तय
कर शिक्षण कार्य के लिए समायोजन वाले विद्यालयों में जाना पड़ता था। अब ऐसे
शिक्षामित्रों को सरकार के इस आदेश से काफी सहूलियत मिलेगी। निघासन तहसील
में कुल 187 प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें कुल 226 शिक्षामित्र तैनात हैं।
इनमें 125 पुरुष व 91 महिला शिक्षामित्र कार्यरत हैं। सरकार से जारी हुए
आदेश के बाद अब अपने मूल विद्यालय से दूर के विद्यालय में पढ़ाने वाले
शिक्षामित्रों ने बीआरसी पर आवेदन जमा करने शुरू कर दिए हैं। ब्लॉक संसाधन
केंद्र निघासन में भी करीब दो दर्जन शिक्षामित्रों ने मूल विद्यालय जाने के
लिए आवेदन किए हैं। इस आदेश के तहत शिक्षामित्र जिस विद्यालय पर काम कर
रहे हैं, वहीं के ब्लॉक में उन्हें आवेदन करना होगा। पुरुष शिक्षामित्रों
को जहां अपने मूल विद्यालय पर तैनाती मिलेगी। वहीं महिला शिक्षामित्रों को
तैनाती में ससुराल और मायके के नजदीक के विद्यालय का विकल्प मिलेगा। इस
बावत खंड शिक्षाधिकारी दिनेश वर्मा ने बताया कि शिक्षामित्रों से
आवेदन-प्राप्त होने के बाद शीघ्र ही उन्हें मूल विद्यालय में वापस भेजने की
कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- Income Tax:आयकर हेतु मकान किराया रसीद का प्रारूप, क्लिक कर करें डाउनलोड
- 9568 TGT PGT भर्ती 2016 में रिक्त पदों की संख्या विषयवार रिक्तियों और जातिवार यहाँ देखें
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें