इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की भर्तियों से विवादों का नाता खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताजा मामला एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का है, जिसमें कई अभ्यार्थी को दो अलग अलग परीक्षा केन्द्र के प्रवेश पत्र मिले हैं। यानी उन्होंने परीक्षा के लिए जब प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो दो अलग-अलग जगह परीक्षा केन्द्र
दर्शाया गया। ऐसा ही एक प्रवेश पत्र एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की अभ्यार्थी मोनिका बाजपेई को मिला है। जिसमे एक प्रवेश पत्र में उनका सेंटर भारत इंटरमीडिएट कालेज भरतकुंड में, जबकि दूसरा परीक्षा केन्द्र गणेश शिव सागर महिला महाविद्यालय देवकाली के लिये जारी हुआ है। मामले में आयोग ने सचिव जगदीश ने इस मामले पर सफाई देते हुये कहा है कि अंतिम समय में परीक्षा केंद्र बदलने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। फिलहाल जिन केंद्र को बदला गया है उनकी नोटिस वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यार्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर संबंधित जानकारी देख सकते है।
UPPSCs new mess came in front as it issued two amit cards to many candidates
क्या हैं मामला
यूपी के राजकीय कालेज में 10768 पदों वाली टीचर भर्ती 2018 की लिखित 29 जुलाई को होनी है। इसे यूपीपीएससी पहली बार करा रहा है। इस भर्ती के लिये 7.63 लाख अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी किया गया है । जिसमे कई अभ्यार्थी शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें दो एडमिट कार्ड मिला है। इस कड़ी में मोनिका बाजपेयी अनुक्रमांक 682745 को दो कालेजों के लिए एडमिट कार्ड मिलने का प्रकरण सामने आया है। मोनिका को पहले डाउनलोड किये एडमिट कार्ड में श्री भारत इंटरमीडिएट कालेज नंदी ग्राम भरतकुंड, फैजाबाद परीक्षा केंद्र के तौर पर मिला। जबकि दूसरे एडमिट कार्ड में जय गणोश शिव सागर महिला महाविद्यालय देवकाली, फैजाबाद परीक्षा केंद्र का प्रवेशपत्र जारी हुआ है।
सोशल मीडिया ने खोला राज
प्रवेश पत्र गड़बड़ी मामले के सामने आने की वजह सोशल मीडिया है। जिस पर अभ्यार्थी ने आयोग की गडबडी से मिले प्रवेश पत्र को अपलोड कर सवाल उठाया। मामला वायरल हुआ और आयोग की किरकिरी शुरू हुई तो आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि यह स्थिति अंतिम समय में परीक्षा केंद्र बदलने के कारण हुई है। लखनऊ, फतेहपुर, मथुरा, फैजाबाद जिले में एक-एक केंद्र बदला गया है, वहीं आगरा और उन्नाव जिले में तीन-तीन केंद्रों में बदलाव हुआ है। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की ओर से बदले परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। जो वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📢 UPTET अपडेट: सरकारी शिक्षकों को अब अपनी नवीनतम सैलरी स्लिप भी करनी होगी अपलोड
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें