Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

महिला शिक्षामित्रों सहित 513 ने कराया मुंडन, राज्य सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

लखनऊ : ईको गार्डेन में पिछले करीब 67 दिनों से अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने बुधवार को विरोध स्वरूप श्रद्ध मनाया। राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए शिक्षामित्र उमा देवी, सरोज, संगीता व सुमन ने मुंडन कराकर श्रद्ध आरंभ किया।
इसके बाद एक-एक करके 63 महिला और 450 पुरुष शिक्षामित्रों ने अपना मुंडन कराया और तर्पण भी दिया। इस तरह शाम तक कुल 513 शिक्षामित्रों ने अपने सिर मुड़वाए। शिक्षामित्र समान कार्य समान वेतन और समायोजन की मांग कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news