Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा: एक सवाल पूछा गया दोे बार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को आयोजित एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। इसमें एक ही सवाल दो बार पूछा गया है। यह देख परीक्षार्थी चकरा गए।

जीव विज्ञान के पेपर में 150 सवाल पूछे गए थे। इनमें एक से 30 तक के प्रश्न सामान्य अध्ययन के पूछे गए थे, जबकि 31 से 150 तक प्रश्न जीव विज्ञान से पूछे गए थे। इसमें एक सवाल दो-दो बार पूछा गया। यह बात अलग है कि सवाल लिखने के तरीके थोडे़ भिन्न थे, लेकिन सारे विकल्प एक ही थे। प्रश्नपत्र में हिंदी और अंग्रेजी में सवाल पूछे गए थे। इस सवाल के मामले में दोनों भाषाओं में एक जैसी गलती की गई है। सारे सवालों को दो घंटे में हल करने का समय दिया गया था।

इस तरह आए थे सवाल
-प्रश्न संख्या-37 में निम्नलिखित में से कौन-सा एक मनुष्य में अवशेषी अंग नहीं है?
विकल्प : कृमिरूप परिशेषिका, चंद्रार्ध वलन, कर्ण पेशी, एपिग्लॉटिस
-प्रश्न संख्या-86 में मनुष्य में कौन-सा अवशेषी अंग नहीं है?
विकल्प : कृमिरूप परिशेषिका, चंद्रार्ध वलन, कर्ण पेशी, कण्ठच्छद (एपिग्लॉटिस)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news