Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

ठीक से नौकरी करो या दे दो इस्तीफा, बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों की क्लास लगाई: डॉ. प्रभात कुमार

लखनऊ : तेज-तर्रार वरिष्ठ आइएएस अफसर डॉ. प्रभात कुमार ने गुरुवार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) सहित बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पद का दायित्व संभालते ही विभागीय अफसरों से दो टूक कहा कि या तो वे अब ठीक से नौकरी करें
या फिर इस्तीफा दे दें। निचले स्तर तक काम में किसी तरह की हीला-हवाली और गड़बड़ी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ निलंबन, बर्खास्तगी ही नहीं बल्कि गंभीर मामलों में जेल भेजने जैसी कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
मेरठ के मंडलायुक्त पद से पिछले दिनों स्थानांतरित 1985 बैच के आइएएस डॉ. कुमार ने गुरुवार को सुबह कार्यभार संभालने के बाद संबंधित विभागीय अफसरों के साथ बैठक की। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने वाले डॉ. कुमार ने दोपहर बाद बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अफसरों की क्लास लगाई। उन्होंने सभी से स्पष्ट तौर पर कहा कि वे बिना किसी दबाव में आए ईमानदारी व पूरी निष्ठा के साथ नियमानुसार काम करें। अपने व्यक्तित्व को सुधारने की अफसरों को नसीहत देने के साथ ही कहा कि अगर वे ठीक से नौकरी नहीं कर सकते हैं तो इस्तीफा दे दें। खरी-खरी सुनाते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि काम में किसी तरह की हीला-हवाली, गड़बड़ी व भ्रष्टाचार पर वह किसी को भी छोड़ने वाले नहीं है। ऐसे अफसरों-कर्मचारियों को सिर्फ नौकरी से ही हाथ धोना नहीं पड़ेगा बल्कि उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराकर जेल भी भेजा जाएगा। डॉ. कुमार ने विभाग के सभी वरिष्ठ अफसरों से कहा कि वह फील्ड में निचले स्तर तक के स्टाफ को भी इससे अवगत करा दें। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के देय व प्रमोशन समय से किए जाएं।
पंचायतीराज व ग्राम्य विकास की आज करेंगे समीक्षा
देर शाम तक विभागीय अफसरों की बैठक करने के बाद डॉ. कुमार ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को पंचायतीराज और ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक रखी है। बैठक सचिवालय के अपने कक्ष में करने के बजाय वह विभागीय निदेशालयों में जाकर करेंगे। विभागीय कार्यकलापों की समीक्षा के साथ वह निदेशालयों का निरीक्षण भी करेंगे।सचिवालय में कार्यभार ग्रहण करते कृषि उत्पादन आयुक्त व अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा डॉ. प्रभात कुमार’जागरण

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news