राज्य सरकार ने शनिवार को 41,556 शिक्षकों की भर्ती के लिए आदेश जारी कर
दिया। हालांकि पहले 68,500 शिक्षकों की भर्ती होनी थी, लेकिन इतने
अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा में पास न होने की सूरत में पद घटा दिए गए
हैं। शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर के दिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे
दिए जाएंगे। इस परीक्षा में 17 हजार शिक्षामित्र सफल हुए हैं।
भर्ती के लिए आवेदन 21 अगस्त से लिए जाएंगे। इससे पहले 20 अगस्त को इसके
लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त होगी।
काउंसिलिंग के लिए 1 से 3 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके
बाद जिलों में नियुक्ति पत्र 5 सितंबर को बांटे जाएंगे। बता दें कि शिक्षक
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मई में ली गई थी।
लिखित परीक्षा और शैक्षिक गुणांक के आधार पर जिले का आवंटन
लिखित परीक्षा, अन्य शैक्षिक गुणांक और आरक्षण के हिसाब से जिले का आवंटन
कंप्यूटर द्वारा किया जाएगा। शैक्षिक गुणक के 40 फीसदी और लिखित परीक्षा के
60 फीसदी नंबर जोड़ कर मेरिट बनाई जाएगी। शिक्षामित्रों को अधिकतम 25 वेटेज
अंक मिलना है और उन्हें अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जा रही है।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें