इलाहाबाद : जनपद के सहायता प्राप्त कुछ माध्यमिक विद्यालयों में जून माह
का वेतन न मिलने पर शनिवार को माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने डीआइओएस
से मुलाकात की।
शिक्षक विधायक सुरेश त्रिपाठी ने कहा कि जिन शिक्षकों को
तनख्वाह नहीं मिली, उन सभी का अविलंब भुगतान किया जाना चाहिए। शिक्षकों ने
जिला विद्यालय निरीक्षक से वेतन का भुगतान प्रत्येक माह की 10 तारीख से
संशोधन करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। लेखाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भी
वेतन भुगतान में विलंब न करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में महेश दत्त
शर्मा, राम प्रकाश पांडेय, अनुज कुमार, जगदीश प्रसाद, शिवशंकर यादव,
सुयोग्य पांडेय और रवींद्र त्रिपाठी आदि शामिल रहे। 1त्वरित कार्यवाही की
मांग : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को जिला
विद्यालय निरीक्षक से मिला। जिलाध्यक्ष वीपी सिंह ने कहा कि अन्य जनपदों से
जो शिक्षक स्थानांतरित होकर इलाहाबाद में आए हैं उनके बिल भुगतान में
अनावश्यक विलंब हो रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने त्वरित कार्यवाही
करते हुए विद्यालय प्रबंधकों को नियमित एवं स्थानांतरित शिक्षकों का बिल एक
साथ डीआइओएस कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए। सुरेंद्र प्रताप
सिंह, लक्ष्मी नारायण, अजय सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, राजेश मौर्य और सुरेश
गुप्त आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
- 72825 शिक्षक भर्ती से जुड़े कंटेम्प्ट मामले की सुनवाई आज
- 69000 शिक्षक भर्ती के अन्तर्गत शासनादेश संख्या- 80/68-5-2021 दिनांक 05 मार्च, 2021 के अनुपालन के सम्बन्ध में।
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें