इलाहाबाद : परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की अंतर जिला तबादले की दूसरी
सूची का दो माह से इंतजार हो रहा है। कुछ दिन पहले तक ये प्रकरण कोर्ट में
लंबित होने से निर्णय नहीं हो पा रहा था। अब हाईकोर्ट ने शिक्षकों की
याचिकाएं खारिज कर दी हैं, परिषद ने इससे शासन को अवगत करा दिया है।
अब
शासन ही इस संबंध में निर्णय लेगा कि दूसरी सूची जारी होगी या नहीं? यदि
लिस्ट निकलेगी तो कब तक? प्रदेश के हजारों शिक्षक तबादला आदेश का इंतजार कर
रहे हैं। 1बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के
शिक्षक अंतर जिला तबादलों को लेकर एक बरस से परेशान हैं। 13 जून 2017 को
तबादलों के लिए शासनादेश जारी हुआ। अनुपालन में पूरा एक बरस लगा, संयोग से
13 जून 2018 को ही मुट्ठी भर शिक्षकों के स्थानांतरण दूसरे जिलों में हो
सके। ऑनलाइन आवेदन 37396 हुए उसमें 31516 के दावेदारी सही मिली। इसके बाद
भी लाभ सिर्फ 11963 शिक्षकों को ही मिल सका, जबकि इस कार्य के लिए 47 हजार
से अधिक पद उपलब्ध थे। कई को जिलों में स्वीकृत पद से अधिक शिक्षक होने और
बाद में आठ जिले एस्पिरेशनल घोषित होने के कारण तबादले नहीं हुए। इसके उलट
कई ऐसे भी जिले रहे जहां तय पदों से अधिक का तबादला हो गया, जबकि दिव्यांग,
महिला, दंपती, गंभीर रूप से बीमार तमाम शिक्षकों का नाम सूची में नहीं था।
इतना ही नहीं जिन शिक्षकों का पिछले वर्षो में स्थानांतरण हो चुका था, वह
फिर तबादला पाने में सफल रहे। यह कार्य एनआइसी ने किया, इसलिए अफसर मौन
रहे।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- 🔥 वरिष्ठता सूची नियम 2026: प्राथमिक शिक्षकों की वरिष्ठता कैसे तय होगी? पूरी जानकारी
- समायोजन के नियम
- 2004 में शिक्षामित्रों की नियुक्तियों हेतु जारी विज्ञप्ति: इसी विज्ञप्ति के आधार पर हुआ था शिक्षामित्रों की का चयन
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- प्रदेश के शिक्षा विभाग में 12 लाख युवाओं को है भर्ती का इंतजार , दो बड़े भर्ती आयोगों का गठन न होने से हजारों पदों पर अटका चयन
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें