सीतापुर : चुनावी वर्ष में सरकार शिक्षामित्रों पर मेहरबान हो गई है।
समायोजन के बहाने उनकी मुराद पूरी की जा रही है। पहले से तैनात, मूल
विद्यालय व ससुराल के विद्यालय के दायरे में जितने शिक्षा मित्र आवेदन कर
चुके हैं, उन्हें छात्र संख्या के सापेक्ष सृजित पदों पर समायोजित किया
जाएगा।
शासन के निर्देश पर बीएसए ने सोमवार को बीईओ को पत्र लिखकर इसका
अनुपालन कराने का आदेश दिया है। जिसमें कहा गया है कि विद्यालय में एक
शिक्षक का रहना आवश्यक है।
शिक्षामित्रों के समायोजन में सोमवार को बीएसए का पत्र जारी कर कहा है
कि प्राथमिक विद्यालय में शासन से अनुमन्य तीन मानकों के सापेक्ष अगर
शिक्षामित्रों ने एक ही विद्यालय के लिए आवेदन किया है तो उन्हें उसी
विद्यालय में समायोजित किया जाए। इसके लिए छात्र संख्या के अनुपात में
सृजित पद होने चाहिए। विद्यालय में सृजित पदों के सापेक्ष एक शिक्षक को
मानते हुए बाकी बचे सभी पदों पर शिक्षामित्रों को विकल्प के आधार पर
समायोजित किया जाएगा। जिन विद्यालयों में (एक अध्यापक को छोड़ते हुए) सृजित
पदों से अधिक शिक्षामित्रों द्वारा विकल्प प्रस्तुत किया गया है, उनमें
वर्तमान स्थिति बनाई रखी जाएगी। बीएसए अजय कुमार ने बताया कि इस निर्देश के
तहत ही अतिशीघ्र शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाएगा।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- पद स्थापना तिथि से तैयार की जाएगी वरिष्ठता सूची : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- जानिए क्या है बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 के 12 ,15 ,16 और 19वां संसोधन, कब करे जातें है संसोधन विस्तार से जाने
- शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा हेतु "हिंदी विषय" के सम्पूर्ण नोट्स
- ऐसे बने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (DISTT. BSA): जानिए इस पोस्ट का सम्पूर्ण विवरण और चयन प्रकिया
- राजकीय स्कूलों में जल्द भर्ती होंगे हजारों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें