शिक्षकों की बड़ी भर्ती में हर बार बेईमानी हुई है। चाहे बेसिक शिक्षा
विभाग रहा हो या सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की शिक्षक भर्ती।
भर्ती का जिम्मा उठाने वालों के नाम घोटाले में फंसे हैं। इन गड़बड़ियों ने
नियुक्ति प्रक्रिया को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। लेकिन
बेरोजगारों के पास घूम-फिरकर इन्हीं संस्थाओं के सहारे नौकरी के सपने देखने
के सिवा कोई रास्ता नहीं है।
परिषदीय स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए आयोजित
लिखित परीक्षा के परिणाम में हुई बेईमानी के कारण कई योग्य अभ्यर्थी सड़क की
ठोकरें खा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी सुत्ता
सिंह और रजिस्ट्रार विभागीय परीक्षाएं जीवेन्द्र सिंह ऐरी को निलंबित कर
दिया। कई अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
इतनी महत्वपूर्ण परीक्षा की कॉपियां इस लापरवाही से जांची गई जैसे यूपी
बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपियां भी नहीं जांची जाती।
एक-एक दिन में एक शिक्षक ने 100 से अधिक कॉपी जांच डाली। मूल्यांकन के
दौरान अधिक कॉपियां जांचने वाले शिक्षक का नाम हाल में माइक से बुलाकर
उन्हें प्रोत्साहित किया जाता था।
जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद गड़बड़ी का खुलासा हो चुका है।
पुर्नमूल्यांकन के लिए अभ्यर्थियों से 11 से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन
लेने की तैयारी है। इससे पहले बेसिक शिक्षा विभाग में ही सबसे बड़ी धांधली
सात साल पहले 72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में हुई थी। 13 नवंबर 2011 को
आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद से ही मनमाने तरीके से नंबर
देने के आरोप लगने लगे।
इस बीच रुपये लेकर नंबर बढ़ाने के आरोप में रमाबाईनगर पुलिस ने तत्कालीन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय मोहन को गिरफ्तार कर लिया था। उत्तर प्रदेश
माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने अपने
सगे भाई-बहन को लिखित परीक्षा में फेल होने के बावजूद शिक्षक पद पर
नियुक्ति दे दी थी। पूर्व चयन बोर्ड अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा के सगे भाई
वेदरत्न वर्मा और बहन कमल वर्मा को स्कूल भी आवंटित हो गया था। लेकिन
प्रतियोगियों के बवाल के बाद मामले सारा खुलासा हो गया। इन्हीं सब गड़बड़ियों
के कारण 22 जुलाई 2012 को डॉ. आरपी वर्मा को हटा दिया गया था।
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का पोर्टल चल गया है कृपया आप सभी रजिस्ट्रेशन करना प्रारंभ कर दें।
- 72825 भर्ती की याचिका में याची बनने के लिए क्या-2 चाहिए और कैसे शामिल हों, यहाँ करें सम्पर्क : प्रदेश अध्यक्ष आरटीई एक्टिविस्ट : 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती Latest News
- UPTET Yachi List : 72,825 याची लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
- कीर्ति गौतम बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की सचिव
- प्रत्यावेदन के किये अपनी कंप्यूटर आईडी देखें : Download All District Data Of 72825 Recruitment
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें