लखनऊ : शिक्षामित्रों ने रविवार को धरना के दौरान श्रद्ध की। इस दौरान
उन्होंने मृतक साथियों का पिंडदान कर तर्पण किया। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि
अधिक दिन तक उपेक्षा सरकार को भारी पड़ेगी। ईको गार्डेन में आम
शिक्षक-शिक्षामित्र एसोसिएशन का धरना मई से जारी है। इस दौरान अध्यक्ष उमा
देवी की मौजूदगी में पदाधिकारियों ने पितृपक्ष में श्रद्ध करने का फैसला
किया।
उन्होंने संघर्ष व विभिन्न कारणों से मृत्यु के शिकार हुए शिक्षा मित्रों
का पिंडदान किया। साथ कढ़ी-चावल का भोज भी कराया। ऐसे में उमा देवी ने कहा
कि सरकार शिक्षामित्रों की लगातार उपेक्षा कर रही है। मगर अधिक दिन नजरंदाज
करना सरकार को भी भारी पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मनमानी पर उतारू है।
ऐसे में शिक्षामित्र के हित में गठित कमेटी के निर्णयों पर भी फैसला नहीं
लिया गया। सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमाकर धोखा देने का काम किया। शीघ्र ही
आर-पार की लड़ाई होगी।
ये रखीं मांगें
शिक्षामित्रों को 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाए
केंद्र के समान अपग्रेड पैराटीचर 38,878 रुपये दिया जाए
प्री-प्राइमरी की व्यवस्था कर समायोजन किया जाए
मृतक आश्रितों को मुआवजा व नौकरी मिले
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- समायोजन के नियम
- 69000 शिक्षक भर्ती कोर्ट अपडेट B.Ed लीगल टीम की कलम से, जानिए आज क्या हुआ था कोर्ट में
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- बाराबंकी: जनपद में शीतलहर के चलते कक्षा 6 से 8 तक के विद्यालय 13 तक हुए बंद, बाकी का बदला समय
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें