Advertisement

Govt Jobs : Opening

मोदी-योगी सरकारों ने किया शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद:अजय राय

वाराणसी, 16 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकारों पर काशी हिंदू विश्व विद्यालय एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ जैसी प्रमुख शिक्षण संस्थाओं में लगातार राजनीतिक एवं ‘सांप्रदायिक’ कार्यक्रम आयोजित करने की इजाजत देकर उन्हें ‘बर्बाद’ करने का गंभीर आरोप लगाते हुए शनिवार को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया।


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अजय राय ने सरकार पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू परिषद् (विहिप) को राजनीति लाभ के लिए शिक्षण संस्थाओं को ‘बर्बाद’ करने एवं पर्दे के पीछे प्राचीन धार्मिक नगरी वाराणसी का माहौल बिगाड़ने के लिए मदद करने का गंभीर आरोप लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news