Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नई भर्ती के बावजूद भी स्कूलों में शिक्षकों की कमीं, अब अंतर्जनपदीय तबादला से उम्मीद

 फिरोजाबाद। वर्ष 2021 में परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की बंपर भर्ती हुई। फिर भी स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर नहीं हो सकी। क्योंकि ऑनलाइन स्कूल आवंटन प्रक्रिया में उन स्कूलों में शिक्षक पहुंच गए। जिनमें पहले से ही

शिक्षकों की पर्याप्त संख्या थी। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसे स्कूल हैं, जहां छात्र संख्या 100 से अधिक है। कक्ष संख्या भी चार से पांच हैं, लेकिन स्कूलों में शिक्षक एक या दो ही हैं। अब अंतर्जनपदीय तबादलों से ही उम्मीद है।

एक मार्च से प्राइमरी स्कूल भी खुल जाएंगे। इस साल 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत करीब 618 नए शिक्षक मिल गए हैं। किंतु स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो सकी है। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया समाप्त हो गई, किंतु विद्यालयों की हालत आज भी जस की तस है। 420 शिक्षक तबादला होकर फिरोजाबाद आए हैं। इनको ऑनलाइन ही स्कूलों का आवंटन होगा। प्रधानाध्यापकों ने शिक्षक भेजने की मांग बीएसए से की है। बीएसए अरविंद पाठक ने कहा कि ऑनलाइन ही स्कूलों का आवंटन हो रहा है। शासन के निर्देशानुसार विकल्प भरवाए जाते हैं। जिन स्कूलों में शिक्षकों की बेहद कमी हैं। उनमें जल्द ही व्यवस्था करेंगे।

स्कूलों का हाल
- फिरोजाबाद ब्लॉक का प्राइमरी अगरू का पुरा में 150 से अधिक विद्यार्थी हैं। यहां पर सिर्फ एक शिक्षक और एक शिक्षामित्र तैनात हैं।
- प्राइमरी स्कूल अकबरपुर में 100 से अधिक विद्यार्थी हैं। यहां सिर्फ दो सहायक अध्यापक के भरोसे विद्यालय चलता है।
- प्राइमरी स्कूल जसराना में 158 विद्यार्थी हैं। विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं। जबकि चार कमरे बने हुए हैं।
- कंपोजिट विद्यालय कल्हारी में कक्षा-एक से आठवीं तक में 108 विद्यार्थी हैं। इनमें अध्यापकों की तैनाती तीन है किंतु एक अध्यापक एआरपी बन गए हैं। इससे अलग-अलग कक्षाओं में दो शिक्षकों से शिक्षा का माहौल नहीं बन पा रहा है।   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news