Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

बेसिक शिक्षा मंत्री आवास घेरने पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ा:- 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में त्रुटि सुधार कर नियुक्ति पत्र देने का मामला

 लखनऊ। 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में बुधवार शाम बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी का डालीबाग स्थित आवास घेरने पहुंचे अभ्यर्थियों को पुलिस ने खदेड़ दिया। पुलिस ने उन्हें परिसर से बाहर कर मेन गेट बंद कर दिया। इस पर अभ्यर्थियों ने रोड किनारे ही प्रदर्शन शुरू कर नियुक्ति पत्र देने की मांग की। बाद में पुलिस ने बृहस्पतिवार को मंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन देकर प्रदर्शन खत्म कराया।



अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुईं मामूली त्रुटियों में सुधार का अवसर देकर नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं । इससे पूर्व भी अभ्यर्थियों ने दिसंबर से जनवरी तक 37 दिन प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें जल्द नियुक्ति पत्र देने का आश्वासन दिया गया था। महिला अभ्यर्थियों ने बताया कि आश्वासन के बाद भी अभी तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद भी उनका भविष्य अंधकारमय है। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है और बेटियों को भर्ती से वंचित रखा गया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news