Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

नियुक्ति के लिए चयनितों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन

 प्रयागराज : चयन के बाद महीनों से नियुक्ति की आस में बैठे एलटी ग्रेड-2018 के चयनितों का धैर्य जवाब दे गया है। हंिदूी व सामाजिक विज्ञान विषय में चयनित अभ्यर्थियों ने मंगलवार को प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अभ्यर्थियों ने नियुक्ति देने की मांग की।


दोपहर में अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अंजना गोयल ने अभ्यर्थियों को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने 17 तक दोनों विषय के चयनितों के समस्त अभिलेख लखनऊ स्थित एनआइसी को सौंपने का आश्वासन दिया। उसके कुछ समय बाद पोर्टल खोलने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news