Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

लेखा परीक्षक के 530 पद भरे जाएंगे, आवेदन 11 से

 लखनऊ,। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखा परीक्षक के 529 व सहायक लेखाकार के एक कुल 530 पदों पर भर्ती के लिए 11 जुलाई से एक अगस्त तक आवेदन लेगा। इसमें संशोधन आठ अगस्त तक किया जा सकेगा।

आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना ने गुरुवार को भर्ती कार्यक्रम जारी किया। भर्ती के लिए पीईटी-2022 वाले पात्र होंगे। आयोग की वेबसाइट http//upsssc.gov.in पर आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि एक अगस्त है। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये रखा गया है।


निदेशक स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के अधीन 138 पद हैं। इनमें अनारक्षित 63, एससी 28, एसटी तीन, ओबीसी 31 व ईडब्ल्यूएस के 13 पद हैं।

सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा परीक्षा निदेशालय में 391 पद हैं। इनमें अनारक्षित 155, एससी 83, एसटी सात, ओबीसी 107 व ईडब्ल्यूएस के 39 पद हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग में सहायक लेखाकार का एक पद है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news