बांसगांव: ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव में पुरानी पेंशन बहाली हेतु विकल्पपत्र भरा गया। उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार 28 मार्च 2005 के पूर्व में नियुक्त/विज्ञप्ति से अच्छादित सविदाकार्मियों जो उसी विभाग में स्थाई रूप से नियुक्त हैं उनका भी पुरानी पेंशन योजना हेतु विकल्पपत्र भरने हेतु निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में ब्लॉक संसाधन केंद्र बांसगांव मे बेसिक शिक्षा विभाग मे पूर्व में कार्यरत शिक्षामित्र जो अब अध्यापक के रूप मे कार्यरत हैं उन सभी का विकल्पपत्र भरा गया। विकल्प पत्र कार्यालय सहायक राजेश सिंह व मनोज यादव ने रिसीव किया। इस अवसर पर विकल्पपत्र भरने वाले शिक्षक पंकज पाण्डेय, अंजेश कुमार राय, जेपी कुशवाहा, शिवेंद्र राय, राभवन यादव, ओम प्रकाश सिंह, मोनी, रेनू यादव, संजय त्रिपाठी, अकील अहमद, नूर आलम, दिनेश कुमार, सतेंद्र यादव, अविनाश शुक्ल आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर चंद्रकेश सिंह, ईश्वर दयाल श्रीवास्तव, अमित पाण्डेय आदि बीआरसी स्टॉफ मौजूद रहे।लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- TET छूट बिल | क्या है वायरल खबर की सच्चाई?
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें