Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

शिक्षामित्रों ने झाडू लगाकर सरकार को जगाया, सहायक अध्यापक पद पर पुन: बहाली को लेकर दिया धरना

मुरादाबाद : शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन भी शिक्षण कार्य का बहिष्कार कर अंबेडकर पार्क में धरना दिया और कमिश्नर कार्यालय को घेरा। धरने पर बैठे शिक्षामित्रों ने झाड़ लगाकर सरकार को संदेश दिया कि वह अब
रोजाना किसी न किसी तरह सरकार को जगाने का काम करेंगे।
शिक्षामित्रों के आंदोलन से एक बार फिर स्कूलों में पढ़ाई बेपटरी हो गई है। दूसरे दिन जुलूस की शक्ल में शिक्षामित्र पहले कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और जोरदार नारेबाजी कर सहायक अध्यापक बहाली को नया अध्यादेश लाने की मांग की। उसके बाद डीएम राकेश कुमार सिंह ने भी दस शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया और उनसे वार्ता की। डीएम ने आश्वासन दिया कि सरकार उनके हितों का ध्यान रखकर दोबारा विचार कर रही है। 1पंद्रह दिन पूर्व प्रदेश सरकार के आश्वासन पर शिक्षामित्र स्कूलों में वापस हो गए थे और शिक्षण कार्य शुरू कर दिया था। लेकिन अब फिर रायपुर खुर्द, डिलारी व ठाकुरद्वारा के दर्जनों स्कूलों में एकल शिक्षक ही रह गए हैं। धरना प्रदर्शन के जिला संयोजक जयवेंद्र पांडे ने कहा कि शिक्षामित्रों के हित में जब तक सरकार निर्णय नहीं लेगी तब तक शिक्षण कार्य का बहिष्कार रहेगा और धरना प्रदर्शन भी जारी रहेगा। शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजरुन सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर सहायक अध्यापक पद से कम पर राजी नहीं होंगे। मानदेय भी सहायक पद के बराबर ही लेंगे। गुरजीत कौर ने कहा कि एक महीना बीतने वाला है लेकिन सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है।’>>सहायक अध्यापक पद पर बहाली को लेकर दिया धरना1’>>डीएम ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news