Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

SHIKSHAMITRA: शिक्षामित्रों का दिल्ली में सत्याग्रह का ऐलान

लखनऊ : शिक्षक पद पर समायोजन रद किए जाने से आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने अपनी आवाज बुलंद करने के लिए 25 अगस्त से नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर सत्याग्रह करने का एलान किया है।
वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने भी शिक्षामित्रों के आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया है। उप्र दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने बताया कि संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र के रालेगण सिद्धि जाकर अन्ना हजारे से मुलाकात की और उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताया। बकौल यादव, अन्ना हजारे ने शिक्षामित्रों से सहानुभूति जताते हुए कहा है कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर समय रहते शिक्षामित्रों के बारे में उचित निर्णय ले नहीं तो देशव्यापी आंदोलन होगा। यादव ने कहा कि संगठन ने 25, 26 व 27 अगस्त को नई दिल्ली में जंतर मंतर पर सत्याग्रह की तैयारी की है जिसकी रूपरेखा के बारे में 21 अगस्त को बताया जाएगा। उधर शुक्रवार को शिक्षक विधायक ओम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में रायल होटल में उप्र कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की बैठक हुई। समिति ने आंदोलन के दौरान 44 शिक्षामित्रों की मृत्यु पर शोक प्रस्ताव पारित किया। निर्णय किया कि यदि राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों की मांगें नहीं मानीं तो समन्वय समिति उन्हें न्याय दिलाने के लिए उनके आंदोलन में शामिल होगी। शिक्षामित्र समान कार्य के लिए समान वेतन यानी शिक्षक की तनख्वाह दिये जाने की की मांग कर रहे हैं। समन्वय समिति के अध्यक्ष और उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमने शिक्षामित्रों के मुद्दे को विधान परिषद में उठाया है और आगे भी उच्च सदन में इस लड़ाई को जारी रखेंगे। हालांकि बैठक में यह भी तय हुआ है कि शिक्षामित्र जो भी आंदोलन करेंगे, वह अ¨हसात्मक होना चाहिए। उधर शिक्षामित्रों को लेकर सरकार के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। मुख्यमंत्री के साथ बैठक के अलावा बेसिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव राज प्रताप सिंह के साथ कई दौर की वार्ता के बाद भी कोई ऐसी सूरत नहीं निकली है जो शिक्षामित्रों को मंजूर हो। शिक्षामित्रों के कार्य बहिष्कार व आंदोलन से परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन ठप होने से शासन की चिंता बढ़ गई है।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news