Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

SHIKSHAMITRA NEWS: शिक्षामित्रों को मिली जमानत, जेल से जल्द आएंगे बाहर: बंद शिक्षामित्रों में 26 पुरुष, दस महिलाएं

चंदौली : एक पखवारे से जेल में बंद 36 शिक्षामित्रों को शुक्रवार को वाराणसी जिला जज न्यायालय से जमानत मिल गई। जमानतदारों के प्रमाण पत्र जांचने के बाद शनिवार या सोमवार तक जेल से इनकी रिहाई हो जाएगी।
शिक्षामित्र 14 दिन पूर्व वाराणसी में आयोजित प्रधानमंत्री की सभा में फर्जी आइडी लेकर सुरक्षा को धता बताते हुए पहुंच गए थे। 36 शिक्षामित्रों में छह शिक्षा मित्र चंदौली जिले के हैं और उनमें चार महिला शामिल हैं। जमानत मिलने पर स्थानीय शिक्षामित्रों ने राहत की सांस ली है।
23 सितंबर को प्रधानमंत्री की सभा में 36 शिक्षामित्र अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करने लगे थे। जिला प्रशासन ने उन्हें गिरफ्तार किया और जांच की तो उनके पास फर्जी आइडी भी मिली। उन्हें जेल भेज दिया गया था। प्रशासन की इस कार्रवाई से शिक्षामित्रों में उहापोह की स्थिति थी। शुक्रवार को जिला जज न्यायालय में उनकी जमानत पर सुनवाई थी। न्यायालय ने सभी को सशर्त जमानत दे दी।
बंद शिक्षामित्रों में 26 पुरुष, दस महिलाएं
जेल में बंद 36 शिक्षामित्रों में 26 पुरुष और दस महिलाएं हैं। इनमें से चार महिलाएं चंदौली जिले की हैं। जबकि दो पुरुष भी हैं। जिले की महिला शिक्षामित्रों में विभा ¨सह, माधुरी मौर्य, इंद्रा कुशवाहा, जया राय। पुरुषों में सफल ¨सह व उमेश दुबे हैं। जमानत मिलने पर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, मनोज तिवारी, अनिल जायसवाल ने न्यायालय के प्रति आस्था जताई।

sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news