Leaderboard Ad – Below Nav

Ad – Above Posts (Multiplex/Display)

Ad – Between Posts Section

प्रधानाध्यापिका समेत सात का वेतन रोका

अमरोहा : बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अमरोहा ब्लाक के सात स्कूलों का निरीक्षण किया। छह स्कूलों में व्यवस्थाओं से लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में खामियां मिलीं। इससे नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापिका सहित सात कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। साथ ही नौ शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी गौतम प्रसाद मंगलवार को अमरोहा ब्लाक का निरीक्षण करने निकले। सबसे पहले वह प्राथमिक विद्यालय सादीपुर में पहुंचे। स्कूल में सिर्फ शिक्षामित्र सविता मिली। उपस्थिति पंजिका देखी गई तो 81 बच्चों का पंजीकरण दर्शाया गया था, मगर मौके पर 51 बच्चे थे। शिक्षा की गुणवत्ता भी खराब मिली। ऐसे में उन्होंने प्रधानाध्यापिका निर्मला देवी का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है।

प्राथमिक विद्यालय चकघी का नगला प्रधानाध्यापिका दीपा सहाय, शिक्षामित्र सुरेश व सुनीता से स्पष्टीकरण मांगा है। यहां विद्यार्थियों की संख्या काफी कम थी। प्राथमिक विद्यालय लतीफपुर में सब कुछ सही मिला। इसके बाद वह उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर पहुंचे। विद्यालय में बच्चों की संख्या कम मिलने और शिक्षा की गुणवत्ता कमी मिलने पर प्रधानाध्यापक देवेंद्र ¨सह और सहायक अध्यापिका प्रिया विश्नोई का वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय चकछावी में प्रधानाध्यापिका संगीता का वेतन रोकते हुए शिक्षामित्र मनोज से स्पष्टीकरण मांगा है।

पास स्थित जूनियर हाईस्कूल चकछावी में 14 बच्चों का नामांकन था और तीन अध्यापक कार्यरत है। मगर मौके पर सात ही बच्चे मिले। ऐसे में बीएसए ने प्रधानाध्यापक राजपाल, शिक्षिका अंजू रानी व मंजू रानी को वेतन रोक दिया। प्राथमिक विद्यालय लालू नगला में भी कमियां मिली तो उन्होंने प्रधानाध्यापिका पूनम माहेश्वरी की वेतन वृद्धि रोक दी। वहीं शिक्षिका हिना साजिद का वेतन रोकते हुए शिक्षामित्र हरचरन व मंजू देवी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
sponsored links:
ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

UPTET news