सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की नियुक्ति न होने से करीब साढ़े तीन हजार शिक्षामित्र और अनुदेशकों का मानदेय फंस गया है। मानदेय के बिल बीएसए कार्यालय में अटके हुए हैं। अब इनका भुगतान होली के बाद ही हो सकेगा।
सर्व शिक्षा अभियान के सभी भुगतान सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी और बीएसए के संयुक्त हस्ताक्षर के बाद ही होते हैं। पहले यहां मनोज जेटली सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर तैनात थे। फरवरी के पहले सप्ताह में इनका स्थानांतरण हो गया। इसके बाद से उनके कार्यालय में ताला पड़ा है। नई तैनाती न होने से सर्व शिक्षा अभियान का सारा लेखा जोखा ठप पड़ा है। इससे शिक्षामित्र, अनुदेशक और ब्लाकों में अस्थायी कंप्यूटर ऑपरेटर का जनवरी और फरवरी का मानदेय भी नहीं रिलीज हो पा रहा है। त्योहार पर भी मानदेय न मिलने से शिक्षामित्र और अनुदेशक परेशान हैं। वहीं, बीएसए चंदना राम इकबाल यादव भी अवकाश पर चल रही हैं। प्रभारी बीएसए राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के दस्तखत किए बगैर मानदेय दे पाना मुमकिन नहीं है।
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी का स्थानांतरण होने के बाद उनकी जगह पर नई तैनाती नहीं हुई है। इस पद पर समान वेतन ग्रेड के कर्मचारी की नियुक्ति कराने की कोशिश चल रही है। अब यह होली बाद ही हो सकेगा। -सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- ख़बरें अब तक - 72825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती - Today's Headlines
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- शिक्षामित्र स्थानांतरण 2026: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि, नियम और नई गाइडलाइन
- 📰 TET अनिवार्यता पर बड़ी पहल: राज्यसभा सांसद ने केंद्र सरकार को लिखा पत्र
- UPTET फॉर्म भरते समय अपलोड होने वाले Hand written declaration/हस्तलिखित घोषणा का प्रारूप
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें