थाना क्षेत्र के मिश्रापुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के इंजेक्शन लगाने से शिक्षामित्र की मौत हो गई। प्रधानाध्यापक स्कूल में ताला बंद कर भाग निकला। शिक्षामित्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने
प्रधानाध्यापक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। शिक्षामित्र एक पैर से नि:शक्त थीं।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के द्वारिकापुर निवासी गीता वर्मा (35) पुत्री राम गुलाम प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर में शिक्षामित्र थीं। परिजनों के मुताबिक सहायक अध्यापक के पद पर हुआ समायोजन रद्द होने के बाद वह तनाव में रहने लगीं और सांस की बीमारी की शिकार हो गईं। मंगलवार सुबह करीब 12 बजे वह स्कूल में पढ़ा रही थी, तभी सांस की दिक्कत हुई।
मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदरपुर निवासी गुलाब सिंह चौहान ने बच्चे से मेडिकल स्टोर से इंजेक्शन मंगवाया और उसे गीता को लगा दिया। कुछ ही देर बाद गीता के मुंह से झांक निकलने लगा और वह बेहोश हो गई। यह देख बच्चे डर गए और स्कूल के भाग निकले।
किसी बच्चे ने गीता के परिजनों को जानकारी दी तो वे स्कूल पहुंचे और उसे लेकर सरायप्रयाग स्थित एक नर्सिंगहोम जा रहे थे। रास्ते में गीता की मौत हो गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक भी भाग निकला। मृतका के पिता रामगुलाम ने गुरसहायगंज कोतवाली में प्रधानाध्यापक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी राजबहादुर सिंह ने बताया तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
बीएसए व एबीएसए पहुंचे
गुरसहायगंज। घटना की जानकारी पर बीएसए अखंड प्रताप सिंह और एबीएसए गुरसहायगंज सुनील दुबे शिक्षामित्र के घर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बीएसए ने आश्वासन दिया कि दोषी के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संसद की सुरक्षा में तैनात है गीता की बहन
गुरसहायगंज। शिक्षामित्र गीता की बहन सीआरपीएफ में है। वह संसद की सुरक्षा में तैनात है। पिता रामगुलाम ने बताया कि छह भाई-बहनों में गीता सबसे बड़ी थी। दूसरे नंबर की बेटी माया की शादी हो चुकी है। तीन बेटे बलराम, वैभव व गौरव हैं, जो अभी पढ़ रहे हैं। एक पैर से नि:शक्त होने के कारण गीता का विवाह भी अभी नहीं हुआ था।
sponsored links:
लेटेस्ट Sarkari Naukri, Govt Jobs, Results, Admit Card, Exam Dates और Education News के लिए भरोसेमंद वेबसाइट – E Sarkari Naukri Blog
Important Posts
Social Media Link
Advertisement
Breaking News
- चयन वेतनमान शासनादेश: उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों के चयन/प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य होने सम्बन्धी आदेश जारी
- लखनऊ: बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रभार में वरिष्ठता निर्धारण के नियम स्पष्ट किए
- शिक्षा मित्र माहवार उपस्थिति प्रपत्र तारीख 1 से 31 तक, देखें और डाउनलोड करें,निचे क्लिक करें
- 26 मई 1999 का शासनादेश: जिसमे अध्यापक के रिक्त पद के सापेक्ष शिक्षामित्रों की नियुक्ति पैरा टीचर के रूप में की गयी थी,देखें आदेश की प्रति
- 🌸 महिला अवकाश 2026 | व्रत एवं पर्व की पूरी सूची
Govt Jobs : Opening
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें